
Shrikant
Verma
Twenty
One Poems from Magadh
Translated
by Rahul Soni
|
कशी में शव
तुमने देखी है कशी?
जहाँ, जिस रास्ते
जाता है शव –
उसी रास्ते
आता है शव!
शवों का क्या!
शव आएंगे,
शव जायेंगे –
पूछो तो, किसका है यह शव?
रोहिताश्व का?
नहीं, नहीं,
हर शव रोहिताश्व नहीं हो सकता
जो होगा
दूर से पहचाना जायेगा
दूर से नहीं, तो
पास से –
और अगर पास से भी नहीं,
तो वह
रोहिताश्व नहीं हो सकता
और अगर हो भी तो
क्या फर्क पड़ेगा?
मित्रों,
तुमने देखी है कशी,
जहाँ, जिस रास्ते
जाता है शव
उसी रास्ते
आता है शव!
तुमने सिर्फ यही तो किया –
रास्ता दिया
और पूछा –
किसका है यह शव?
जिस किसी का था,
और किसका नहीं था,
कोई फर्क पड़ा?
|
Corpses
in Kashi
Have
you seen Kashi?
Where corpses come and go
by the same road
And
what of corpses?
Corpses will come
Corpses will go
Ask
then, whose corpse is this?
Is it Rohitashva? No, no
all corpses cannot be Rohitashva
His
corpse, you will recognize
from a distance
and if not from a distance
then
from up close
and if not from up close
then it cannot be Rohitashva
And
even if it is,
what difference
does it make?
Friends,
you have seen Kashi
where corpses come and go
by the same road
and
this is all you did –
made way and asked,
Whose corpse is this?
Whoever
it was
whoever it was not
what difference did it make?
|
| |
|
कोसाम्बी
पूछ रही है, वासवदत्ता
कोसाम्बी के
पहले
क्या था?
वासवदत्ता!
कोसाम्बी के पहले
केवल
कोसाम्बी थी
कोसाम्बी के बाद
केवल
कोसाम्बी है
कोसाम्बी के बदले
केवल
कोसाम्बी
मिल सकती है
कोसाम्बी का पता पूछती
वासवदत्ता
कोसाम्बी तक
पहुँच गयी है
|
Kosambi
Vasavdatta
asks
What came before Kosambi?
Vasavdatta!
Before
Kosambi
there was only Kosambi
After
Kosambi
there is only Kosambi
The
only alternative
to Kosambi is Kosambi
Searching
for Kosambi
Vasavdatta
has found Kosambi
|
| |
|
हस्तिनापुर
ज़रा सोचो
उस व्यक्ति के बारे में,
जो, हस्तिनापुर आता है
और कहता है
नहीं, नहीं, यह हस्तिनापुर नहीं हो सकता
ज़रा सोचो
उस व्यक्ति के बारे में,
जो, अकेला पड़ गया है –
कभी भी लड़ा गया हो महाभारत, क्या फर्क पड़ता है?
संभव हो,
तो सोचो
हस्तिनापुर के बारे में,
जिसके लिए
थोड़े-थोड़े अंतराल में,
लड़ा जा रहा है, महाभारत
और किसी को फर्क नहीं पड़ता
उस व्यक्ति को छोड़
जो आता है हस्तिनापुर
और कहता है,
नहीं, नहीं, यह हस्तिनापुर नहीं हो सकता
|
Hastinapur
Consider
a person
who comes to Hastinapur
and says
No, no, this cannot be Hastinapur
Consider
a person
left all alone
Why should he care about
when the Mahabharata was fought?
If
you can,
consider Hastinapur
for which, ever so often,
a Mahabharata is fought
and no one cares
except
that person
who comes to Hastinapur
and says
No, no, this cannot be Hastinapur
|
| |
|
हस्तिनापुर का रिवाज
मैं फिर कहता हूँ
धर्म नहीं रहेगा, तो कुछ नहीं रहेगा –
मगर मेरी
कोई नहीं सुनता!
हस्तिनापुर में सुनने का रिवाज नहीं –
जो सुनते हैं
बहरे हैं या
अनसुनी करने के लिए
नियुक्त किये गए हैं
मैं फिर कहता हूँ
धर्म नहीं रहेगा, तो कुछ नहीं रहेगा –
मगर मेरी
कोई नहीं सुनता
तब सुनो या मत सुनो
हस्तिनापुर के निवासियों! होशियार!
हस्तिनापुर में
तुम्हारा एक शत्रु पल रहा है, विचार –
और याद रखो
आजकल महामारी की तरह फैल जाता है,
विचार
|
No
One Listens in Hastinapur
I
say again
without dharma, there can be nothing
but no one hears
No
one listens in Hastinapur
Those
who do are
either deaf or have been appointed
to turn a deaf ear
I
say again
without dharma, there can be nothing
but no one hears
Listen
or not, then, people of Hastinapur –
Beware!
An enemy breeds within your city:
thought
And
remember
these days it spreads like plague:
thought
|
| |
|
उज्जयिनी का रास्ता
उज्जयिनी जाने को इच्छुक यात्रियों से निवेदन है:
यह रास्ता उज्जयिनी को नहीं जाता
और यह कि यही रास्ता उज्जयिनी को जाता है
मैं कल तक रास्ता दिखा रहा था
यह कहकर कि
सावधान! यह रास्ता उज्जयिनी को जाता है
मैं आज भी रास्ता दिखा रहा हूँ
यह कहकर कि
सावधान! यह रास्ता उज्जयिनी को नहीं जाता
यात्रीगण!
सच तो यह है कि
हर रास्ता उज्जयिनी को जाता है
और यह
कि कोई रास्ता उज्जयिनी को नहीं जाता
उज्जयिनी
लगातार रास्ता जोहती है
उज्जयिनी
रास्तों से मुँह फेर चुकी है
तब फिर
जिन्हें उज्जयिनी जाना है, कहाँ जाएँ?
वे उज्जयिनी जाएँ
और कहें
यह उज्जयिनी नहीं
क्योंकि हम
उन रास्तों से नहीं आये
जो उज्जयिनी जाते हैं
या उज्जयिनी नहीं जाते
|
The Road to Ujjaini
An
announcement for those
who wish to go to Ujjaini:
This road does not lead to Ujjaini
Then again, this road leads to Ujjaini
Till
yesterday I’d show the way, saying
Beware! This road leads to Ujjaini
I
show the way today as well, saying
Beware! This road does not lead to Ujjaini
Travelers!
The truth is that
all roads lead to Ujjaini
and that
no road leads to Ujjaini
Ujjaini
forever looks to the road, waiting
Ujjaini
has turned away from roads
Then
where should those
who wish to go to Ujjaini, go?
They should go to Ujjaini
and say –
This
is not Ujjaini because
we did not arrive here
on the roads that lead to Ujjaini
or the roads that do not lead to Ujjaini
|
| |
|
अवन्ती में अनाम
क्या इससे कुछ फर्क पड़ेगा
अगर मैं कहूं
मैं मगध का नहीं
अवन्ती का हूँ?
अवश्य पड़ेगा
तुम अवन्ती के मान लिए जाओगे
मगध को भुलाना पड़ेगा
और तुम
मगध को भुला नहीं पाओगे
जीवन अवन्ती में बिताओगे
तब भी तुम
अवन्ती को जान नहीं पाओगे
तब तुम दुहराओगे
मैं अवन्ती का नहीं
मगध का हूँ
और कोई नहीं मानेगा
बिलबिलाओगे –
"मैं सच कहता हूँ
मगध का हूँ
मैं अवन्ती का नहीं"
और कोई फर्क नहीं पड़ेगा
मगध के
माने नहीं जाओगे
अवन्ती में
पहचाने नहीं जाओगे
|
Nameless
in Avanti
Will
it make a difference if I say
I am not from Magadh
I belong to Avanti?
Of
course it will
You will be taken to belong to Avanti
You will have to forget Magadh
But
you will not be able to forget Magadh
and you will live your life in Avanti
without knowing Avanti
Then
you will say
I am not from Avanti
I belong to Magadh
but no one will believe you
You
will whine, “It’s true
I belong to Magadh
I am not from Avanti”
and it will make no difference
No
one will believe you belong
to Magadh
No one will recognize you
in Avanti
|
| |
|
किंवदंती
महोदय
सुनते जाएँ
हम और आप
जिस पाटलिपुत्र के लिए लड़ रहे हैं
औरों की दृष्टि में
वह एक किंवदंती है
सुना आपने?
इस लायक भी नहीं
कि वह उस पर अधिक देर टिकें
पूछते हैं, वे,
कौन-सा पाटलिपुत्र?
महोदय! अब आप ही दीजिये
जवाब,
समझाइये –
यह वह पाटलिपुत्र है,
जिसके लिए
लड़ रहे हैं
अजातशत्रु, बिम्बिसार,
चन्द्रगुप्त,
हम और आप
समझाया आपने?
महोदय,
सुनी उनकी टिपण्णी?
"मूर्ख
एक किंवदंती के लिए लड़ रहे हैं" |
Fiction
Before
you go, sir, hear me out
The
Patliputra you and I are fighting for
is, in the eyes of others, a fiction
Do
you hear?
They
do not even think it worth
a moment’s thought
What Patliputra, they ask
You
have to answer them
sir, make them understand
that this is the same Patliputra
for which Ajatashatru, Bimbisara,
Chandragupta, you and I
are fighting
Did
you tell them?
Did
you hear their retort?
“Fools!
Fighting for a fiction” |
| |
|
नालंदा
मैं तो तक्षशिला जा रहा हूँ,
तुम
कहाँ जा रहे हो?
नालंदा
नहीं,
यह रास्ता
नालंदा नहीं जाता,
कभी
जाता था
नालंदा,
अब नहीं
नालंदा ने
अपना
रास्ता बदल दिया है
अब इस
रास्ते से
नालंदा नहीं
तक्षशिला
पहुंचोगे तुम
चलना है, तक्षशिला?
नालंदा जाने वाले मित्रों,
प्रायः
यही होता है,
बताये गए
रास्ते
वहां नहीं जाते
जहाँ
हम पहुंचना चाहते हैं –
जैसे
नालंदा |
Nalanda
I
am going
to Takshashila
Where
are you going?
To Nalanda
But
this road does not lead
to Nalanda
It
used to once, but not anymore
The road to Nalanda has changed
Now this road will take you
to
Takshashila
not Nalanda
Do
you want to go
to Takshashila?
People
going to Nalanda, often
the roads that you are shown do not
take you where you want to go –
like
Nalanda |
| |
|
मथुरा का विलाप
सुन रहे हो मथुरा का विलाप?
यही होता है –
मथुरा के न रहने पर
मथुरा विलापती है
मथुरा! मथुरा!
मथुरा सिर्फ एक उदहारण है –
अवन्ती को लो
गौर से सुनो –
सुना तुमने?
रह-रहकर टीसता है
अवन्ती! अवन्ती!
मैने कहा न –
मथुरा के न रहने पर मथुरा
अवन्ती के न रहने पर अवन्ती
विलापते हैं लोग!
संभव है लोगों को
रोने की आदत पड़ गयी है
नगरों के स्मृतिशेष होने पर
मगर –
मथुरा और अवन्ती
स्मृतियाँ नहीं हैं
और अगर हों भी,
क्या कोई मानेगा
मथुरा और अवन्ती
केवल स्मृतियाँ हैं |
Mathura’s Cry
Can
you hear Mathura’s cry?
This
is what happens
when Mathura is no more
Mathura cries,
Mathura! Mathura!
Nor
is Mathura alone
Take Avanti –
listen carefully
Do you hear?
Every
now and then,
Avanti! Avanti!
It
is like I said
When
Mathura is no more
when Avanti is no more
people cry,
Mathura! Avanti!
Maybe
it has become
their habit
to cry when cities
turn into memories
But
Mathura and Avanti
are not memories
And
even if they are
will anyone believe
that Mathura and Avanti
are just memories? |
| |
|
कोसल गणराज्य
कोसल मेरी कल्पना में एक गणराज्य है
कोसल में प्रजा सुखी नहीं
क्योंकि कोसल सिर्फ कल्पना में गणराज्य है
नागरिक
दिनभर जुआ खेलते हैं
जो जुआ नहीं खेलते
ऊंघते हैं
नागरिक दिनभर किस्से गढ़ते हैं
जो किस्से नहीं गढ़ते
ऊंघते हैं
नागरिक
दिनभर खीजते हैं
जो खीजते नहीं
ऊंघते हैं
नागरिक
कोसल के अतीत पर
पुलकित होते हैं
जो पुलकित नहीं होते
ऊंघते हैं
कोसल मेरी कल्पना में गणराज्य है |
The
Republic of Kosal
Kosal
is a republic in my imagination
The people of Kosal are unhappy
because Kosal is a republic only in the imagination
All
day, the citizens gamble
Those who do not gamble
sleep
All
day, the citizens tell stories
Those who do not tell stories
sleep
All
day, the citizens are peevish
Those who are not peevish
sleep
The
citizens rejoice in Kosal’s past
Those who do not rejoice
sleep
Kosal
is a republic in my imagination |
| |
|
कोसल में विचारों की कमी है
महाराज बधाई हो! महाराज की जय हो!
युद्घ नहीं हुआ –
लौट गए शत्रु
वैसे हमारी तैयारी पूरी थी!
चार अक्षौहिणी थीं सेनाएं,
दस सहस्त्र अश्व,
लगभग इतने ही हाथी
कोई कसार न थी!
युद्घ होता भी तो
नतीजा यही होता
न उनके पास अस्त्र थे,
न अश्व,
न हाथी,
युद्घ हो भी कैसे सकता था?
निहत्थे थे वे
उनमें से हरेक अकेला था
और हरेक यह कहता था
प्रत्येक अकेला होता है!
जो भी हो,
जय यह आपकी है!
बधाई हो!
राजसूय पूरा हुआ,
आप चक्रवर्ती हुए –
वे सिर्फ कुछ प्रश्न छोड़ गए हैं
जैसे की यह –
कोसल अधिक दिन नहीं टिक सकता,
कोसल में विचारों की कमी है! |
Lack
of Thought in Kosal
Congratulations
Maharaj
Victory is yours
There was no war
Our enemies went back
Our
preparations, though,
were thorough
A
four-akshauhini army
ten thousand horses
as many elephants
No half measures
Even
if there had been a war
the outcome
would have been the same
They
had no weapons
no horses, no elephants
How could they have fought?
They were unarmed
Each
one of them was alone
Each one of them was saying
Everyone is alone
Still,
victory is yours,
Congratulations Maharaj
the Rajasuya is done
you have become
Chakravarti
Only,
they have left behind
misgivings
For instance –
Kosal
cannot last much longer
There is lack of thought in Kosal |
| |
|
अम्बपाली
सोयी पड़ी है, वैशाली
जाग रही है
सिर्फ,
अम्बपाली
अँधेरा है
किसी और दुनिया में
क्रमशः
होता हुआ
सवेरा है
नक्षत्र झरते हैं
वैशाली में लोग
पड़ा होते हैं
मरते हैं
सोयी है वैशाली
या
मर गयी है
अम्बपाली
सपने में
डर गयी है
डरो मत अम्बपाली! |
Ambapali
Vaishali
sleeps
Only Ambapali is awake
It
is dark
In
some other world
morning comes slowly
Stars
fall
In
Vaishali
people are born, people die
Vaishali
sleeps
Or has it died?
Ambapali
is frightened
by her dream
Don’t
be frightened, Ambapali! |
| |
|
|
|
| |
|
अश्वारोही
अश्वारोही
जो कलिंग को जाता
क्या वह कलिंग से वैसा का वैसा आता है?
क्या कहते हैं, लोग –
विजयी
या हत्यारा?
क्या स्वागत
करती हैं
वधुएँ
या
फिरता है मारा-मारा?
क्या होता है?
अश्वारोही
यह रास्ता किधर जाता है? |
Horseman
Is
a horseman who goes to Kalinga
the same when he returns?
What
do people call him,
victor or murderer?
Is
he welcomed by courtesans
or does he wander aimless?
What
happens?
Horseman,
where
does this road lead? |
| |
|
हवन
चाहता तो बच सकता था
मगर कैसे बच सकता था
जो बचेगा
कैसे रचेगा
पहले मैं झुलसा
फिर धधका
चिटखने लगा
कराह सकता था
मगर कैसे कराह सकता था
जो कराहेगा
कैसे निबाहेगा
न यह शहादत थी
न यह उत्सर्ग था
न यह आत्मपीड़न था
न यह सजा थी
तब
क्या था यह
किसी के मत्थे मढ़ सकता था
मगर कैसे मढ़ सकता था
जो मढ़ेगा कैसे गढ़ेगा |
Havan
I
could have saved myself
but how could I?
Those who save themselves
cannot create
I
simmered, then blazed
I began to crack
I
could have cried
but how could I?
Those who cry
cannot endure
It
was not self-sacrifice
It was not self-abuse
Not resignation, not castigation
What was it then?
I
could have blamed someone else
but how could I?
Those who blame
cannot create |
| |
|
धर्मयुद्ध
कैसे संभव है
दोनों ओर मृतकों की संख्या सामान हो
कैसे संभव है
एक की पताका गिरे
तो दूसरे की गिरे
एक पक्ष में
जितनी विधवाएं हों
दूसरी में
सधवाएं
उनसे अधिक न हों
कैसे संभव है
एक राजधानी में जितना विलाप हो
दूसरी में
उतना ही
संताप हो
दोनों ओर
पश्चात्ताप हो
दोनों ओर
धर्म हो
दोनों ओर
शर्म हो
दोनों पक्ष
रख दें हथियार
दोनों विजेता हों
मैं कहता हूँ
संभव नहीं है
एकतरफा होती है हत्या
एकतरफा जय
एकतरफा दर्प
एकतरफा भय
एकतरफा विधवाएं
एकतरफा सधवाएं
एकतरफा होता है विलाप
एकतरफा संताप
एकतरफा हर्ष
एकतरफा पश्चात्ताप
एकतरफा होता है धर्म
एकतरफा शर्म
दोनों ओर मृतकों की संख्या
सामान नहीं होती |
Dharma,
War
How
is it possible
for
the number of dead
to be the same on both sides
How
is it possible
for
the flag to fall on both sides
for
the widows on one side to outnumber
the unwidowed on the other
How
is it possible
for
the sorrow on one side to equal
the mourning on the other
How
is it possible
that
there be repentance
that there be shame
that there be dharma
on both sides
That
both lay down their arms
that both be victorious
I
say
it is not possible
One-sided
the murders
the victory, one-sided
One-sided
the arrogance
the fear, one-sided
One-sided
the widows
the unwidowed, one-sided
One-sided
the sorrow
the laments, one-sided
One-sided
the joy
the repentance, one-sided
One-sided
the shame
the dharma, one-sided
The
number of dead on both sides
is not the same |
| |
|
गंतव्य: चम्पा
हमें सिर्फ चम्पा तक जाना है
यह रास्ता सिर्फ चम्पा तक जाता है
जिन्हें और कहीं जाना है
और किन्ही रास्तों से जाएँ
हम चम्पा जाने वालों को
यह कह कर न भटकायें –
क्या यह रास्ता चम्पा तक जाता है?
जिन्हें चम्पा जाना है
उन्हें कुछ पूछने का अधिकार नहीं –
न यह कि चम्पा कहाँ है?
न यह कि चम्पा कहाँ नहीं है?
न यह कि क्या चम्पा है?
न यह कि क्या यह सही है
कि चम्पा थी, चम्पा नहीं है?
हमें सिर्फ चम्पा तक जाना है |
Destination
Champa
We
have to go only to Champa
This
road goes only to Champa
Those who want to go elsewhere
should go by other roads
They should not confuse us by asking,
Does this road go to Champa?
Those
who want to go to Champa
Don’t have the right
To ask anything
Not:
Where is Champa?
Not: Where isn’t Champa?
Not: What is Champa?
Not:
Is it true
that Champa was
and is no more?
We
have to go only to Champa |
| |
|
कन्नौज जानेवालों की गिनती
भाइयों और बहिनों, तुम कहाँ जा रहे हो?
हम सभी
कन्नौज जा रहे हैं,
क्योंकि सभी
कन्नौज जा रहे हैं
जो कहीं नहीं जाते,
कन्नौज जा रहे हैं,
जो कहीं-कहीं जाते
हैं, कन्नौज जा रहे हैं,
जिन्हें प्रेम है कन्नौज से
कन्नौज जा रहे हैं,
जिन्हें द्वेष है कन्नौज से
कन्नौज जा रहे हैं
जो कन्नौज के विषय में
कुछ नहीं जानते
कन्नौज जा रहे हैं,
जो कन्नौज के विषय में
सब कुछ जानते हैं,
कन्नौज जा रहे हैं,
कौन है जो, कन्नौज नहीं जा रहा है? |
People
Going to Kannauj
Brothers
and sisters,
where are you going?
We
are all going to Kannauj
because everyone
is going to Kannauj –
those
going nowhere
those going here and there
those
who love Kannauj
those who hate Kannauj
those
who know nothing
about Kannauj
those
who know everything
about Kannauj
Who
isn’t going to Kannauj? |
| |
|
पाटलिपुत्र
माथे पर रक्त का टीका है
राज्याभिषेक का
यही तरीका है
किसका है यह रक्त?
उसका तो नहीं जो मगध की
आँखों का
तारा है?
किसी का हो
रक्त
क्या
फर्क
पड़ता है?
तारा भी तो
कभी-कभी
आँखों
में
पड़ता है
मौर्य अपशकुन नहीं
देखते
मौर्यों को
विजय से
वास्ता है
तक्षशिला और नालंदा के बीच
मौर्य
हैं
और
रास्ता है
पताका
फहरा
रही
है
दोष
सिर्फ
मौर्यों
का
नहीं
पहले भी तो
पंडितों ने
कहा है –
पाटलिपुत्र में
रात
गहरा
रही
है |
Patliputra
This
is the way
the coronation is done –
with a tika of blood
upon the forehead
Whose
blood is it?
Not his who is
the star of Magadh’s eye?
Whose
blood is it?
It does not matter
Even a star can, sometimes,
pierce the eye
The
Mauryas do not care
for ill omens, they care
for victory
Between
Takshashila and Nalanda
there are the Mauryas
and there is the road
The
flag flutters
It
is not just the Mauryas
who are to blame
Even
before
the pundits have said –
The
night deepens
in Patliputra |
| |
|
कविता की सालगिरह
जो लिखा, व्यर्थ था
जो नहीं लिखा,
अनर्थ था |
A Year of Poems
What
I wrote –
useless
What
I did not –
meaningless |
| |
|
शकटार
शकटार! शकटार!
शकटार नहीं है
शायद तक्षशिला कि ओर निकल गया है
शकटार! शकटार!
शकटार नहीं है
शायद मगध लौट गया है
शकटार! शकटार!
शकटार न मगध में हैं, न तक्षशिला में
शकटार तुम्हे कहीं नहीं मिलेगा
शकटार तभी आता है
जब चन्द्रगुप्त आता है!
हत्या करता है शकटार
चन्द्रगुप्त गले से लगाता है
कभी-कभी हत्या करता है चन्द्रगुप्त
शकटार गर्दन झुकता है
शकटार न मगध में है, न तक्षशिला में |
Shaktar
Shaktar!
Shaktar!
Shaktar
isn’t here, maybe
he has gone to Takshashila
Shaktar!
Shaktar!
Shaktar
isn’t here, maybe
he has returned to Magadh
Shaktar!
Shaktar!
Shaktar
isn’t in Magadh
he isn’t in Takshashila
You
will not find
Shaktar anywhere
Shaktar comes
when Chandragupta comes
Shaktar
murders
Chandragupta embraces
Sometimes Chandragupta murders
Shaktar hangs his head
Shaktar
isn’t in Magadh
He isn’t in Takshashila |
| |
|
वापसी
मैंने उसे इसी रास्ते से
जाते देखा था:
अकेला नहीं था वह,
सेना थी,
हाथी थे,
घोड़े थे,
रथ थे,
वाद्य थे –
तामझाम था
उन सबके बीच
एक घोड़े पर सवार
शांत
वह
इस तरह गुज़र रहा था,
जैसे बागडोर
उसके हाथ हो,
सब
केवल अनुगमन
कर रहे हों
बीस साल बाद
मैं उसे इसी रास्ते से
आते देख
रहा हूँ:
अकेला नहीं है वह,
सेना है,
हाथी हैं,
घोड़े हैं,
रथ हैं,
वाद्य हैं –
तामझाम है
उन सबके बीच
एक घोड़े पर सवार
शांत
वह
इस तरह गुज़र रहा है
जैसे बागडोर
किसी और के
हाथ हो,
वह
केवल अनुगमन
कर रहा हो |
Return
I
saw him leave
by this very road
He
was not alone – there was an army,
there were elephants, horses, chariots
There
was music, pageantry
And him
in
the midst of it all
on horseback, serene
As
if he was in charge
and the rest, merely following
Twenty
years later
I
see him return
by this very road
He
is not alone – there is an army
there are elephants, horses, chariots
There
is music, pageantry
And him
in
the midst of it all
on horseback, serene
As
if someone else is in charge
and he, merely following
|
| |
|
| |
|
| |
|
| |
|
|